बिहार में खुद को मोबाइल कंपनी का अधिकारी बताकर मोबाइल टावर ले गए लोग

पटना (बिहार) में कुछ लोग खुद को मोबाइल कंपनी का अधिकारी बताकर ₹19 लाख का मोबाइल टावर ले गए। टावर वाली ज़मीन के मालिक ने एनबीटी को बताया, "यह टावर 15-16 साल से लगा था...उन लोगों ने कहा 'आपका अग्रीमेंट खत्म हो गया है'।" बकौल रिपोर्ट्स, चोरों ने 2-3 दिन में पूरा टावर खोला और ट्रक पर लादकर ले गए।