बिहार में घर के सामने पेशाब करने पर पड़ोसी ने बच्चे को मारा चाकू, की गई उसकी चाची की हत्या
बेगूसराय (बिहार) में गुरुवार को घर के सामने पेशाब करने पर पड़ोसी ने बच्चे की पिटाई कर चाकू मार दिया। इस दौरान विवाद बढ़ने पर आरोपी पक्ष ने बच्चे के घर में घुसकर लाठी-डंडों व रॉड से हमला कर दिया जिससे उसकी चाची की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। मामले में एक शख्स गिरफ्तार हुआ है।