बिहार में घर में मिला 14 फीट लंबा किंग कोबरा, सामने आया वीडियो

पश्चिम चंपारण (बिहार) स्थित बगहा के एक घर में करीब 14 फीट लंबा किंग कोबरा सांप मिला जिसका वीडियो सामने आया है। सांप को रेस्क्यू करने में वन विभाग की टीम को 2 घंटे लगे। वाल्मीकिनगर के रेंजर अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि यह बेहद खतरनाक सांप है और इसके डंसने से हाथी की भी मौत हो सकती है।