सुपौल (बिहार) में चोरी करने बैंक में घुसे बदमाशों ने लॉकर नहीं खोल पाने पर बैंक में आग लगा दी और फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। बकौल पुलिस, आरोपियों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।