बिहार में छात्र के टीसी पर 30 फरवरी दर्ज की गई उसकी जन्मतिथि, टीसी की तस्वीर हुई वायरल

बिहार में 8वीं कक्षा पास कर चुके एक छात्र के ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) की तस्वीर वायरल हो गई है जिसमें उसकी जन्मतिथि 30 फरवरी दर्ज है। बकौल रिपोर्ट्स, इसके चलते छात्र का 9वीं कक्षा में एडमिशन नहीं हो रहा है। विद्यालय प्रधानाध्यापक प्रभु प्रसाद यादव के मुताबिक, टीसी पर भूलवश जन्मतिथि 30 मार्च की जगह 30 फरवरी दर्ज हो गई।