बिहार में बीए के छात्र ने प्रोफेसर को लात-घूसों से पीटा, वायरल हुआ वीडियो

सहरसा (बिहार) में राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय में परीक्षा दे रहे बीए के छात्र और प्रोफेसर के बीच हाथापाई का वीडियो सामने आया है। सोमवार को छात्र के परिजनों ने प्रोफेसर के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया जिसके बाद प्रोफेसर बात करने क्लासरूम से बाहर गए। इस दौरान छात्र व अन्य लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और लात-घूसें मारे।