inshorts

बिहार में जज के बॉडीगार्ड ने पुलिस लाइन में सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

पूर्वी चंपारण (बिहार) में शनिवार देर रात पुलिस लाइन में एक 49-वर्षीय हवलदार ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। डीएसपी रमेश कुमार ने बताया कि मृतक हवलदार एडीजे-6 का बॉडीगार्ड था और हाल ही में छुट्टी से लौटकर पुलिस लाइन आया था। बकौल डीएसपी, घटना की जांच की जा रही है।