गोपालगंज (बिहार) में 8 लोगों ने एक दलित मज़दूर का कान कथित तौर पर चाकू से काट दिया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने बताया कि 3 फीट ज़मीन पर कब्ज़ा करने के विरोध में उसके साथ मारपीट भी की गई। बकौल पुलिस, शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।