बिहार में ज़िला और अधीनस्थ न्यायालय में न्यायिक अधिकारियों के 467 पद हैं रिक्त

केंद्र के अनुसार, बिहार में ज़िला और अधीनस्थ न्यायालय में न्यायिक अधिकारियों के 467 पद खाली हैं। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा लोकसभा में दी गई जानकारी के मुताबिक, पटना हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के लिए 18 पद खाली हैं। सरकार द्वारा जारी सूची के मुताबिक, देशभर के ज़िला और अधीनस्थ न्यायालय में न्यायिक अधिकारियों के 5,342 पद रिक्त हैं।

Load More