बिहार में जातीय जनगणना से जुड़ी याचिकाओं को लेकर जल्द सुनवाई की अर्ज़ी हाईकोर्ट ने की खारिज

पटना हाईकोर्ट ने जातीय जनगणना के खिलाफ दायर हुईं याचिकाओं को लेकर बिहार सरकार की जल्द सुनवाई की अर्ज़ी खारिज कर दी है। हाईकोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई पहले से तय तारीख 3 जुलाई को ही होगी। गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने 4 मई को राज्य में जारी जातीय जनगणना पर अंतरिम रोक लगा दी थी।