अररिया (बिहार) में रिश्तेदार के घर गए नीतीश नामक युवक को अर्धनग्न कर व उसे जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया है। बकौल नीतीश, जबरन घर से ले गए लोग उसका 'पकड़ुआ विवाह' करवाना चाहते थे और इनकार करने पर उसके साथ बर्बरता की गई। वहीं दूसरे पक्ष के मुताबिक, नीतीश एक छात्रा के साथ पकड़ा गया था।