बिहार के बेलदौर से जेडीयू विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के बेटे नूतन पटेल को अश्लील वीडियो के ज़रिए ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। एक युवती ने नूतन से वीडियो कॉल पर बात करने के दौरान अश्लील हरकतें की थीं। बकौल रिपोर्ट्स, युवती ने कॉल रिकॉर्ड कर नूतन के वॉट्सऐप पर भेजा और ₹1 लाख की मांग की।