बिहार में टक्कर मारने के बाद ट्रक ने सवारियों से भरे ऑटो को कुछ दूर तक घसीटा, 5 की मौत
अरवल (बिहार) में शुक्रवार रात एक ट्रक ने सवारियों से भरे ऑटो में टक्कर मारने के बाद उसे कुछ दूर तक घसीटा जिससे ऑटो में सवार एक बच्चे व महिला सहित 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतकों में शामिल ऑटो चालक के अलावा फिलहाल अन्य की पहचान नहीं हो पाई है।