बिहार में टीचर की विदाई में रोते-रोते बेहोश हुईं छात्राएं; कहा- यही सर चाहिए, कोई और नहीं
गोपालगंज (बिहार) स्थित राबड़ी देवी गर्ल्स हाईस्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार मधुप की विदाई में रोतीं छात्राओं का वीडियो सामने आया है। गणित के टीचर धनंजय का ट्रांसफर दूसरे स्कूल में हो गया है और उनकी विदाई में रोते-रोते करीब 12 छात्राएं बेहोश हो गईं। कुछ छात्राओं ने उन्हें रोकते हुए कहा, "हमें यही सर चाहिए...कोई दूसरे नहीं।"