बिहार में तिलक समारोह में डांस के दौरान की गई हर्ष फायरिंग, गोली लगने से किशोर की हुई मौत

भोजपुर (बिहार) में सोमवार रात एक तिलक समारोह में चल रहे डांस के दौरान कुछ लड़कों द्वारा की गई हर्ष फायरिंग में एक 17-वर्षीय किशोर की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक के भाई ने बताया कि उसका भाई खाना खाने के बाद डांस देख रहा था। बकौल पुलिस, आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।