बिहार कैबिनेट ने 'बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक नियमावली, 2023' के तहत 1,78,026 शिक्षकों की बहाली को मंज़ूरी दे दी है। पहली से पांचवीं तक के लिए 85,477 पद, छठी से 8वीं तक के 1,745, 9वीं-10वीं के 33,186 और 11वीं-12वीं के लिए 57,618 पदों की स्वीकृति दी गई है। उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बताया कि नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।