बिहार में पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। पहले चरण में शाम 5 बजे तक 10 ज़िलों के 12 प्रखंडों में मतदान होगा। चुनाव से संबंधित अधिकारियों ने बताया कि कैमूर, रोहतास, गया, नवादा, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, मुंगेर, जमुई और बांका में 14,000 कर्मचारी तैनात किए गए हैं।