बिहार में पति ने पत्नी पर लगाया लोहे की रॉड से पीटने का आरोप, कहा- बैटरी का पानी भी डाला

सीतामढ़ी (बिहार) में अस्पताल में भर्ती एक घायल शख्स ने अपनी पत्नी पर लोहे की रॉड से पीटने व बैटरी का पानी डालने का आरोप लगाया है। पीड़ित के भाई के मुताबिक, पति-पत्नी में ₹2,000 को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद पत्नी मायके चली गई और फिर पति को वहां बुलाकर मारपीट की। बकौल पुलिस, मामले की जांच जारी है।