बिहार में पत्नी के साथ बाइक पर लौट रहे पत्रकार पर बदमाशों ने की फायरिंग, सीने में फंसी गोली
नालंदा (बिहार) में रविवार शाम को दीपक विश्वकर्मा नामक पत्रकार पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी जिसके बाद वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। बकौल रिपोर्ट्स, गोली पत्रकार के सीने में फंसी हुई है। वारदात के दौरान दीपक अपनी पत्नी संग बाइक पर घर लौट रहे थे और घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।