बिहार में परिजन को कांवड़ यात्रा पर भेजकर लौट रहे 3 लड़के पटरी पर सोए, ट्रेन से कटकर हुई मौत

बांका (बिहार) में सोमवार को ट्रेन से कटकर दो नाबालिग समेत 3 लड़कों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान माणिकलाल मुर्मू (18), अरविंद मुर्मू (16) व सीतराम मुर्मू (15) के तौर पर हुई। बकौल रिपोर्ट्स, कांवड़ यात्रा पर निकले परिजन को रवाना कर लौटते समय लड़के थककर पटरी पर बैठ गए थे और कुछ देर बाद सो गए थे।