बिहार में पान की दुकान चलाने वाला युवक फर्ज़ी साइबर एसपी बनकर महिलाओं को कर रहा था ब्लैकमेल

केंद्रीय गृह मंत्रालय की सूचना पर कटिहार (बिहार) में एक पान की दुकान चलाने वाले युवक को पुलिस ने फर्ज़ी साइबर एसपी बनकर महिलाओं को ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ऑनलाइन डेटिंग साइट से महिलाओं के मोबाइल नंबर निकालता था और फर्ज़ी साइबर एसपी बनकर उन्हें ब्लैकमेल कर उनसे अश्लील तस्वीरें-वीडियो लेता था।

Load More