सुपौल (बिहार) में शनिवार को बारिश के पानी से भरे गड्ढे में नहाने के दौरान डूबने से 11 व 12 वर्षीय दो बहनों समेत 3 बच्चियों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, भैंस चराने गईं चार बच्चियां गड्ढे में जमा पानी में नहा रही थीं तभी दलदल में फंस गईं। इस दौरान एक बच्ची को बचा लिया गया।