बिहार के बक्सर में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 43.2°C दर्ज किया गया जो राज्य में पिछले 24 घंटे का सर्वाधिक तापमान रहा। इसके बाद शेखपुरा (40.6°C), खगड़िया (40.5°C), औरंगाबाद (40°C), पश्चिमी चंपारण (39.8°C), भोजपुर (39.7°C), गया (39.7°C), नवादा (39.7°C) और बांका (39.6°C) का स्थान रहा। वहीं, सहरसा में अधिकतम तापमान 36.1°C दर्ज किया गया जो सबसे कम था।