सिवान (बिहार) स्थित एक गांव में मंगलवार रात तीन-चार अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। घटना में एक ग्रामीण घायल हुआ। पुलिस ने बताया, "मोड़ के पास तीन-चार आदमी बैठे थे...उनसे पूछा गया कि यहां क्या कर रहे हो...इतना पूछते ही वे भागने लगे...पीछा करते वक्त उन्होंने गोली चलाई थी।"