मोतिहारी (बिहार) में एक पोखर से पूर्व पंचायत समिति सदस्य की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। पुलिस के मुताबिक, मोबाइल की जांच में खुलासा हुआ कि शख्स ने गूगल पर 'आत्महत्या के तरीके' और 'कैसे हो सकती है आसान मौत' सर्च किया था। वहीं, पोखर से एक देसी कट्टा भी बरामद हुआ था।