चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान से रविवार को पटना (बिहार) में 12 रिटायर्ड आईपीएस अफसर जुड़े और सदस्यता ली। इन अधिकारियों में रिटायर्ड डीजी राकेश कुमार मिश्रा, रिटायर्ड डीजी एस. के. पासवान, रिटायर्ड आईजी जितेंद्र मिश्रा समेत अन्य शामिल हैं। गौरतलब है कि इससे पहले 6 रिटायर्ड आईएएस अधिकारी भी जन सुराज अभियान में शामिल हुए थे।