बिहार में प्रिंसिपल ने किया सुसाइड, नोट में लिखा- ₹10 लाख मांग रहे मुखिया व वॉर्ड मेंबर
पूर्वी चंपारण (बिहार) में स्कूल के प्रभारी प्रिंसिपल ने कथित तौर पर बगीचे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। प्रिंसिपल ने सुसाइड नोट में लिखा, "वॉर्ड मेंबर सोनी कुमारी, उसका पति अजय कुमार और मुखिया विनय कुमार मुझे परेशान कर रहे हैं और स्कूल भवन निर्माण के लिए मिली राशि में से ₹10 लाख की मांग कर रहे हैं।"