बिहार में फंदे से लटका मिला होटल मालिक का शव, नोट में लिखा- जलाते समय मेरे बाल न हटाना

मोतिहारी (बिहार) में 35-वर्षीय नवनीत रंजन नामक होटल मालिक ने रविवार को घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के 24-घंटे बाद मिले सुसाइड नोट में लिखा है, "सिर्फ गुलाब और बेली से सजा के भेजना। जलाते वक्त मेरे बाल नहीं हटाना।" नवनीत आत्महत्या के चार दिन पहले सामाजिक संगठन रोटरी लेक टाउन के प्रेसिडेंट बने थे।