सुपौल (बिहार) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स को पोल से बांधकर पीटा जा रहा है। दरअसल, खुद को एक्साइज़ पुलिसकर्मी बताकर शख्स एक घर में जबरन घुसकर छापेमारी कर रहा था और शराब होने की बात कहकर ₹2 लाख मांग रहा था। मामले में केस दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है।