बिहार में बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूटे ₹38 लाख
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में बुधवार रात करीब 1-बजे 2 बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के 6 कर्मचारियों को बंधक बनाकर ₹38 लाख लूट लिए और फरार हो गए। वहीं, लूट में मिलीभगत होने की आशंका के बाद कंपनी के कुछ कर्मी हिरासत में लिए गए हैं। इससे पहले बुधवार सुबह आरा में ऐक्सिस बैंक में ₹16.5 लाख की लूट हुई थी।