बिहार में बालू माफियाओं ने खनन विभाग की टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो आया सामने
किशनगंज (बिहार) में अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी करने गई खनन विभाग की टीम पर कथित बालू माफियाओं द्वारा जानलेवा हमला करने का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में बालू माफिया खनन विभाग की टीम को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटते दिख रहे हैं। हमले में टीम के कई सदस्य घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।