बिहार में बीजेपी उम्मीदवार रामकृपाल यादव की गाड़ी पर की गई 4 राउंड फायरिंग, बाल बाल बचे
पटना (बिहार) में पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रामकृपाल यादव की गाड़ी पर फायरिंग की गई जिसमें वह बाल बाल बच गए हैं। उनके पीए रणधीर कुमार के मुताबिक, 4 राउंड फायरिंग हुई है। बकौल यादव, पत्थर से भी हमला किया गया और उन्हें बचाने आए एक समर्थक का बदमाशों ने पिस्तौल की बट से सिर भी फोड़ दिया।