बेतिया (बिहार) में बीजेपी विधायक विनय बिहारी के पड़ोसी ने अपने मकान पर 'विधायक के अत्याचार के कारण घर बिकाऊ है' लिखा बोर्ड लगाया है। पीड़ित ने कहा, ''विधायक हमें घर नहीं बनवाने देते, थाने में बुलाकर प्रताड़ित करते हैं।'' बकौल पीड़ित, कई जगहों पर आवेदन देने के बावजूद इसका कोई समाधान नहीं निकला इसलिए वह घर छोड़ रहे हैं।