बिहार में बेगूसराय के बाद हाजीपुर में बाइकसवार बदमाशों ने सड़क पर की फायरिंग, तलाश जारी

हाजीपुर (बिहार) में रविवार शाम दो बाइकसवार सड़क पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। एक चश्मदीद के अनुसार, तीन राउंड फायरिंग हुई थी। पुलिस ने 'किसी को निशाना बनाया गया या रैंडम फायरिंग हुई?' सवाल पर कहा, "जांच जारी है।" इससे पहले, बेगूसराय में बाइकसवार बदमाशों ने फायरिंग की थी।