बिहार में बैंक लूटने वाले बदमाशों व पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, 4 बदमाश व 3 पुलिसकर्मी हुए घायल

पूर्वी चंपारण (बिहार) में सोमवार रात बदमाशों और पुलिस टीम के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से 4 बदमाश और 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। बकौल पुलिस, पिछले महीने बैंक से ₹48 लाख लूटने वाले बदमाशों के चकिया थाना क्षेत्र में छिपे होने की सूचना मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार करने गए पुलिसकर्मियों पर बदमाशों ने फायरिंग की थी।