बिहार में भारी बारिश के बीच पूर्वी चंपारण, गोपालगंज व पश्चिम चंपारण ज़िलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, वाल्मिकीनगर बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से मसान, पंडारई, सिकरहना व गंडक जैसी नदियों में जल स्तर बढ़ गया है और गंडक नदी में 2.50 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है।