बिहार में भीषण गर्मी के चलते कल से 8 जून तक स्कूलों में नहीं होगी पढ़ाई
बिहार में भीषण गर्मी के चलते 30 मई से 8 जून तक सभी स्कूलों, कोचिंग संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ाई नहीं होगी। बिहार के मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने इसे लेकर राज्य के सभी ज़िला पदाधिकारियों को पत्र लिखा है। गौरतलब है, बुधवार को बिहार के कई स्कूलों में गर्मी में कई छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई थी।