बिहार में मंत्रियों के विभाग बदले गए, कार्तिक की जगह अब शमीम संभालेंगे कानून मंत्रालय

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल करते हुए कानून मंत्रालय का प्रभार कार्तिक कुमार से लेकर शमीम अहमद को सौंप दिया है। वहीं, कार्तिक कुमार को शमीम अहमद की जगह गन्ना उद्योग विभाग में मंत्री पद की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि कार्तिक कुमार 2014 के एक अपहरण मामले में आरोपी हैं।