बिहार में मज़दूर बनकर पहुंची पुलिस ने ₹3 लाख के इनामी बदमाश को एनकाउंटर में किया ढेर
मधेपुरा (बिहार) में पुलिस ने शुक्रवार को ₹3 लाख के इनामी बदमाश 35-वर्षीय प्रमोद यादव को एनकाउंटर में मार गिराया। बकौल रिपोर्ट, प्रमोद को पकड़ने के लिए एसटीएफ की टीम मज़दूर बनकर पहुंची थी व बदमाश द्वारा फायरिंग किए जाने पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि प्रमोद पर 12 से अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे।