बिहार में महिला के स्तन व हाथ-कान काटकर हत्या करने के मामले में 2 आरोपी किए गए गिरफ्तार

भागलपुर (बिहार) में शादीशुदा महिला के स्तन व हाथ-कान काटकर हत्या किए जाने के मामले में सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मुख्य आरोपी शकील मियां व उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बकौल सिटी एसपी, महिला (मृतका) और आरोपी शकील मियां के बीच रुपयों का लेनदेन हुआ था और कई बार झड़प भी हो चुकी थी।