बिहार में मिड डे मील में अंडा नहीं देने का विरोध करने पर शिक्षक ने छात्रों को पीटा

पूर्णिया (बिहार) में रविवार को एक मध्य विद्यालय में एक शिक्षक ने कथित तौर पर खाने में पूरा अंडा नहीं देने को लेकर सवाल उठाने पर छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दरअसल, रविवार को 'एग डे' पर मिड-डे-मील में छात्रों को एक अंडे के चार टुकड़े कर दिए जा रहे थे और छात्रों ने इसका विरोध किया था।