inshorts

बिहार में मिला ओमीक्रॉन का पहला केस, दिल्ली में रिश्तेदार से मिलकर लौटा था शख्स

बिहार में ओमीक्रॉन का पहला मामला दर्ज हुआ है। राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यकारी निदेशक संजय कुमार ने बताया, "पटना निवासी 26-वर्षीय शख्स पिछले सप्ताह दिल्ली में अपने रिश्तेदार से मिलने गया था...जो ओमीक्रॉन से संक्रमित निकला...इसके बाद शख्स में भी संक्रमण मिला।" इससे पहले, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में कोविड-19 की तीसरी लहर आने की बात कही थी।