बिहार में मुआवज़े की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस ने घर की छत पर जाकर पीटा
बक्सर (बिहार) में ज़मीन का उचित मुआवज़ा दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस ने घर की छत पर जाकर पीट दिया जिसका वीडियो सामने आया है। आरजेडी ने इसे लेकर 'X' पर कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार किसानों के घर में घुसकर उन्हें मुआवज़ा दे रही है।