बिहार में मृत मान ली गई महिला 14 साल बाद लौटी, हत्या के आरोप में पति व सास-ससुर गए थे जेल
मोतिहारी (बिहार) में मृत मान ली गई एक महिला 14-वर्ष बाद लौट आई है। महिला की हत्या के आरोप में उसका पति व सास-ससुर महीनों तक जेल में रहे और पुलिस ने चार्जशीट में तीनों को हत्यारा साबित करते हुए कोर्ट में उनके खिलाफ सज़ा की अपील भी कर दी थी। महिला के पति की दूसरी शादी हो चुकी है।