inshorts

बिहार में मेडिकल स्टोर से बरामद की गई ₹1.5 करोड़ की कीमत की दुर्लभ छिपकली

पुलिस ने बिहार के पूर्णिया ज़िले में एक मेडिकल स्टोर से बुधवार को लुप्तप्राय 'टोके गेको' प्रजाति की एक दुर्लभ छिपकली बरामद कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया। कार्यवाहक एसपी सुरेंद्र कुमार सरोज ने कहा, "छिपकली की कीमत लगभग ₹1.5 करोड़ बताई जा रही है।" बकौल रिपोर्ट्स, इस छिपकली के मांस से नपुंसकता, डायबिटीज़ और एड्स की दवाएं बनती हैं।