बिहार के पूर्वी चंपारण के भेलवा रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह यात्री ट्रेन संख्या 05541 के इंजन में आग लग गई। ट्रेन रक्सौल से नरकटियागंज जा रही थी। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एएनआई के मुताबिक, सभी यात्री सुरक्षित हैं। दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल पर आग बुझाने भेज दिया गया है।