कटिहार (बिहार) में बुधवार को 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के रोड शो के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कार का पिछला शीशा टूट गया। शीशा टूटने के दौरान राहुल गांधी और कुछ कांग्रेस नेता कार के ऊपर बैठे थे। 'दैनिक भास्कर' के मुताबिक, गाड़ी की छत पर अधिक लोगों के बैठने से बने दबाव के चलते शीशा टूट गया।