बिहार में रिलेशनशिप टूटने पर शख्स ने अपने शरीर के कई हिस्सों पर मारा ब्लेड
बेगूसराय (बिहार) में प्रेमिका द्वारा अचानक से नज़रअंदाज़ करने व रिलेशनशिप टूटने पर शख्स ने कथित तौर पर अपने शरीर के कई हिस्सों पर ब्लेड मारकर खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। शख्स ने खुदकुशी का भी प्रयास किया। बकौल रिपोर्ट्स, प्रेमिका के बात न करने से शख्स तनाव में था जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।