बिहार में रेप के आरोपी ने पेशी से पहले की खुदकुशी, मां से कहा था- जेल में अच्छा नहीं लगता
पूर्णिया (बिहार) की जेल में एक कैदी ने बुधवार को पेड़ से कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बकौल रिपोर्ट्स, नाबालिग भतीजी के रेप के आरोप में 5 माह से जेल में बंद इस कैदी की गुरुवार को कोर्ट में पेशी थी। कैदी ने मंगलवार को मिलने आई मां से कहा था, "जेल में अच्छा नहीं लगता...भाग जाऊंगा।"