बिहार में रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारी के ऊपर से गुज़री ट्रेन, बाल-बाल बचा

पटना (बिहार) में बुधवार को रेलवे संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा बिहटा-औरंगाबाद ट्रेन परियोजना को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान रेलवे ट्रैक पर लेटे एक प्रदर्शनकारी के ऊपर से ट्रेन गुज़र गई। घटना में प्रदर्शनकारी बाल-बाल बच गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदर्शन की जानकारी रेलवे प्रशासन को पहले से दी गई थी और यह लापरवाही है।

Load More